फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आधी आबादी में दिखा उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी रहीं कतारें

Thu, 04 May 2023 10:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मतदान को लेकर आधी आबादी में भी उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर पुरुषों की बराबर महिला मतदाताओं की कतारें नजर आईं, जो सुबह से मतदान खत्म होने तक लगी रहीं। खास बात यह है कि ज्यादातर महिलाओं ने जाति या मजहब न देखकर विकास के नाम पर वोट डालने की बात कही।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में छह लाख 21 हजार से अधिक मतदाता हैं, जिनमें करीब तीन लाख महिला मतदाता हैं। ऐसे में उनकी भागीदारी के बिना लोकतंत्र का यह महापर्व अधूरा था। यही वजह रही कि मतदान केंद्रों के बाहर महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं के कंधे से कंधा मिलाकर लोकतंत्र के हवन में अपने वोट की आहुति देती नजर आईं। अनेक मतदान केंद्रों पर महिलाएं सुबह-सुबह कतार में लगकर वोट डाल चुकी थी, क्योंकि उनको बाद में घर के बाकी काम निपटाने होंगे। देहात में भी चूंकि ज्यादातर महिलाएं मेहनत मजदूरी करती हैं या फिर पशुओं के लिए चारा लाने का काम करती हैं। ऐसे में उन्होंने भी सबसे पहले वोट ही डाला। इसी कारण से मतदान केंद्रों पर महिलाओं की अलग कतार लगी रहीं।

विकास के नाम पर दिया वोट
जैन कॉलेज में वोट डालने पहुंची पूनम का कहना था कि उन्हें जाति और मजहब से पहले अपने शहर का विकास चाहिए। जो भी व्यक्ति विकास करा सकता है वह ऐसे ही व्यक्ति के लिए वोट करने के लिए आई हैं।
विज्ञापन

पूजा सिंह का कहना था कि शहर का विकास व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। विकास हो रहा है, लेकिन वह व्यवस्थित नहीं है। उनका वोट विकास के लिए है, जो भी जीतकर आए शहर के विकास को प्राथमिकता।
कविता का कहना था कि शहर का विकास सभी की जरूरत है। जो भी व्यक्ति जीतकर आए चाहे भाजपा का हो, बसपा का हो, सपा का हो या कांग्रेस या फिर अन्य किसी दल का। उसकी सोच पूरे शहर का विकास करने की होनी चाहिए।
नुमाइश कैंप स्थित यूआरसी परिसर में वोट डालने पहुंचीं सुहानी का कहना था कि चुनाव से पहले सभी दल और प्रत्याशी विकास के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद वह वादे पूरे होने चाहिए। जनता का बेवकूफ नहीं बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें