फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर स्टेशन पर इंजन पटरी से उतरा

विज्ञापन
दीवानी कचहरी पुल के नीचे इंजन पटरी से उतरने के बाद रेलवे ट्रेक ठीक करते रेलवे कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर स्टेशन पर इंजन पटरी से उतरा
विज्ञापन

सहारनपुर। शंटिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर पांच पर इंजन पटरी से उतर गया। जिससे शामली पैसेंजर समेत दो ट्रेन करीब डेढ़ घंटे प्रभावित हुई है।
सहारनपुर से सुबह 7:00 बजे चलने वाली शामली पैसेंजर ट्रेन का इंजन बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे शंटिंग कर रहा था। जब वह लाइन नंबर पांच से लाइन दो पर आ रहा था तभी अचानक इंजन पटरी से उतर गया। इंजन के पटरी से उतरने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन मंगवा कर इंजन को दूसरी लाइन पर रखकर यार्ड में भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि लाइन को ठीक करा लिया गया है। इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण पहिया पटरी से उतरा है, जिसकी जांच कराई जा रही है। इंजन के पटरी से उतरने के कारण शामली पैसेंजर डेढ़ घंटा प्रभावित हुई है। दूसरी पॉवर लगाकर उसे 8:30 बजे यहां से रवाना किया गया। इसके अलावा हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस भी करीब सवा घंटा प्रभावित हुई है।

दीवानी कचहरी पुल के नीचे इंजन पटरी से उतरने के बाद रेलवे ट्रेक ठीक करने के बाद इंजन का ट्रायल लेते - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें