फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश कैंप क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
शहर में अवैध कब्जे हटवाती नगर निगम की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को गोपाल नगर नुमाइश कैंप से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले नगर निगम की टीम क्षेत्र में भारत माता चौक से राधा विहार की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। तब कई लोगों ने कुछ दिन का समय मांगा था। लोगों का कहना था कि वह स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेंगे। बृहस्पतिवार को निगम की टीम पुन: पहुंची और मिले अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी ने बताया कि एक दो लोगों ने रविवार तक का समय लिया है। परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें समय दिया गया है। उसके बाद समय नहीं दिया जाएगा। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कैप्टन नरेश, हेमराज, जगपाल, रणदीप, शिवकुमार, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें