फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नूरबस्ती में हटाया 33 स्थानों से अतिक्रमण

Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने वार्ड 54 नूरबस्ती से जेसीबी लेकर नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटाया। इस दौरान करीब 33 स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी। इससे नालियों की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से होने के साथ ही पानी निकासी की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


नूरबस्ती के कुछ क्षेत्रों में नालियों पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण होने के कारण नालियों की ठीक प्रकार से सफाई नहीं हो पा रही थी। जिससे जल निकासी की समस्या के कारण भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। इन समस्याओं के समाधान के लिए सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा व प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल बी एस नेगी को नालियों से अतिक्रमण हटवाने को कहा। जिस पर सफाई निरीक्षक राजेश कुमार व सोम कुमार ने टीम के साथ शुक्रवार को नूर बस्ती वार्ड 54 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से 14 अस्थायी और 19 स्थानों पर स्थायी रूप से नाली पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया है। कार्रवाई के दौरान सफाई सुपरवाइजर सतीश कुमार, प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, जगपाल, प्रदीप व रणदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें