सहारनपुर। रेलवे अधिकारियों ने आरपीएफ को साथ लेकर रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
खलासी लाइन और पुराने मेमू कार शेड के पास अस्थायी झुग्गी झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है। मंगलवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य संपत्ति पंकज कुमार ने आरपीएफ को साथ लेकर खलासी लाइन रेलवे एरिया से ट्रैक किनारे पड़े प्लास्टिक के कबाड़ को हटवाया। इसके साथ ही पुराने मेमू कार शेड क्षेत्र को भी अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान आरपीएफ उप निरीक्षक दीपक प्रताप शर्मा, अवर अभियंता फूलचंद आदि मौजूद रहे। संवाद