एसडीएम सदर करेंगे घानाखंडी मुठभेड़ की जांच
सहारनपुर। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 20/21 मई की रात्रि थाना कोतवाली देहात के गांव घानाखंडी के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त विरासत पुत्र नामालूम निवासी ग्राम घानाखंडी घायल हो गया था। जिसको तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सहारनपुर भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने अभियुक्त विरासत को मृत घोषित किया था। जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर के आदेश पर प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उन्हें नामित किया गया है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस घटना के बारे में यदि कोई व्यक्ति लिखित/मौखिक/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहे तो वह 10 जुलाई 2020 को कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट में प्रस्तुत कर सकते हैं।