फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: काम पर लौटे कर्मचारी, खारा जल विद्युत परियोजना में उत्पादन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा और संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक शैलेंद्र दुबे के बीच हुई वार्ता सफल होने के बाद खारा जल विद्युत परियोजना के सभी कर्मचारी काम पर लौट गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही परियोजना पर मशीनें चालू कर विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया। इससे पहले चौथे दिन भी कर्मचारियों ने सुबह हड़ताल पर रहते हुए धरने दिया था। इस दौरान विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि हड़ताल खत्म होने पर तीनों मशीनों से उत्पादन शुरू करा दिया गया है। इस दौरान विवेक सिंह, अभिजीत श्रीवास्तव, सुरेश,अनिल वालिया सिंह, अहतेशाम, परवेज, अविनाश सिंह, अनिल सिंह, बिपिन सिंह, अभिषेक चौहान, ऋषिकेश झा, बलजीत सिंह, राकेश कुमार, गन्धर्व यादव रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें