फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड की आपात बैठक जनमंच में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की आपात बैठक शनिवार यानि आज सुबह नौ बजे से जनमंच प्रेक्षागृह में होगी। बैठक में प्रस्ताव संख्या 220 और 221 पर चर्चा और निर्णय लिए जाने हैं। उक्त बैठक में कुछ पार्षदों द्वारा पुराने प्रस्तावों पर अमल नहीं होने को लेकर विरोध भी जताए जाने की आशंका है।
विज्ञापन

प्रस्ताव संख्या 220 में कार्यकारिणी समिति की गत 22 अगस्त को हुई बैठक के प्रस्ताव संख्या 240 से 246 तक की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा प्रस्ताव संख्या 221 दिल्ली रोड पर बस अड्डे के ओपन स्पेस के सापेक्ष तथा जुबली पार के प्रस्तावित स्थल के सापेक्ष नगर निगम की भूमियों को आरक्षित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव सदन के समक्ष विचारार्थ रखे जाएंगे, जिन पर निर्णय भी लिया जाएगा। खास बात यह है कि उक्त बैठक का इंतजार कईं पार्षद करीब दो महीने से कर रहे हैं। उनको पूर्व के पास हुए कई प्रस्तावों पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी है। इनमें एक नेटवर्क कंपनी के खंभों से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है। बैठक में स्मार्ट सिटी की परियोजना पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें