फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कॉरिडोर में हाथी रहेंगे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 हजार पेड़ कटने से बचे हैं
विज्ञापन

छुटमलपुर। हवाई सर्वे के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि यह एशिया का सबसे बड़ा 12 किमी लंबा एनिमल काॅरिडोर है। इस क्षेत्र में हाथी बहुत हैं। जो इसके बनने से इसके नीचे से आसानी से विचरण कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि यहां नदी में पानी नहीं आता है क्या। पानी आने पर जानवरों को अंडरपास से जाने में दिक्कत हाेगी। इस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि बरसात में कभी-कभी थोडा पानी आता है। ऐसे में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंत्री ने यह भी सवाल किया कि एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए पेड़ तो नहीं काटने पड़े हैं। इस पर अधिकारी ने बताया कि यदि यह नदी के अलग बनाया जाता तो 30 हजार पेड़ काटने पड़ते। अब पेड़ नहीं काटने पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें