संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुल खुमरान से संचालित होने वाले सभी फीडरों में मंगलवार (आज) काम होगा। इसके चलते 33 केवी की मुख्य लाइन पर काम होने से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संपूर्ण सप्लाई बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी द्वितीय अंकित ने बताया कि चौक फव्वारा फीडर पर जामा मस्जिद के निकट नई लाइन बनाने के कारण शाम छह बजे सर्राफा बाजार, रामानंद बाजार, नया बाजार, कायस्थान आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इसके साथ ही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जैनबाग से संचालित 11 केवी धोबीघाट व खाताखेड़ी फीडर से संबंधित सप्लाई स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए जैन कालोनी, महावीर कालोनी, खाताखेड़ी, नीलकंठ विहार, सुपर विहार, मोहित विहार, कलसिया रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बाधित रहेगी। ऐसे में इन क्षेत्र के लोगों को बिना बिजली के गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उपभोक्ताओं के लिए कल से लगेगा विशेष शिविर
सहारनपुर। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि 24 से 26 मई तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुल खुमरान पर विशेष शिविर लगेगा। इसमें उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देने, विद्युत भार बढ़ाने, कनेक्शनों के नाम को परिवर्तित करने, खराब मीटरों को बदलने, मीटर को मकान या दुकान के बाहर लगाने, घरेलू कनेक्शन को वाणिज्यिक विधा में बदलने सहित खराब बिलों को ठीक कराने का कार्य किया जाएगा। संवाद