फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिजली चोरी रोकने व लाइन हानियों को कम करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टीम ने कैंडल गांव में पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। जेई विष्णु कोठारी ने बताया कि सभी बिजली चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके अलावा जेई अश्विनी चौबे ने कस्बे में छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। गंगोह में जेई पराग मोर्या द्वारा पांच लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। इस विषय में मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल का कहना है कि बिजली चोरों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें