फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली टीम पर महिला को धक्का देने का आरोप लगाया

Sun, 15 Jan 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव दल्हेडी में चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम पर महिला को धक्का देकर घायल करने का आरोप लगा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने महिला का नानौता सीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण कराया है। गांव महेशपुर में चेकिंग करने पहुंची विद्युत निगम की टीम के घरों में घुसने का ग्रामीणों ने विरोध किया है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव दल्हेडी में एसडीओ नानौता के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम सुरेंद्र सिंह के यहां चेकिंग की थी। सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि टीम के सदस्य दरवाजे पर लगे मीटर की जांच कर जबरदस्ती घर में घुस गए। टीम घर में घुसी तो सुरेंद्र की पत्नी राजेश ने टीम का विरोध किया। आरोप है कि बिजलीकर्मी महिला को धक्का देकर छत पर चढ़ गए। धक्का लगने से राजेश घायल हो गई। जेई मुकेश कुमार का कहना है कि आरोप मिथ्या है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार का कहना है कि पीड़िता के पति की शिकायत के बाद घायल महिला को चिकित्सीय परिक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बीते चार जनवरी को अंबेहटाचांद में भी बिजली विभाग की टीम द्वारा घर में घुसकर विडियो बनाने के बाद ग्रामीणों ने टीम सदस्यों को बंधक बना लिया था। बाद में बिजली अधिकारियों ने माफी मांगकर मामला सुलझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें