सहारनपुर। विद्युत निगम के पुल खमरान और जैनबाग उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों में बुधवार (आज) से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। स्मार्ट सिटी कार्य के चलते दोनों उपकेंद्रों से पांच और छह घंटे बिजली सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुल खुमरान पर स्मार्ट सिटी का कार्य कराया जा रहा है। जिसके चलते चार, छह और आठ अक्तूबर को सुबह छह बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुल खुमरान बंद रहेगा। इससे संबंधित क्षेत्र बड़तला, चौक फव्वारा, हवा सराय, मीरकोट, मोरगंज, स्वतंत्र नगरी, मटिया महल, बोमनजी रोड, जाफर नवाज, सर्राफा बाजार, नया बाजार, गौरी शंकर बाजार, रामानंदी, दीनानाथ बाजार, जामा मस्जिद एरिया और कायस्थान आदि में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह बिजली उपकेंद्र जैन बाग चार, छह और आठ अक्तूबर को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा। इससे जुड़े खाताखेड़ी, रामजीवन कालोनी, खाताखेड़ी गोल कोठी चौक, अरबी मदरसा, धोबीघाट, मंडी रोड, मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और चिलकाना रोड आदि में बिजली आपूर्ति नहीं होगी।