फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आंधी-बारिश के बाद 18 घंटे ठप रही कई गांवों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शांकभरी। आंधी और बारिश के बाद देहात विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नौ गांवों के समूह नौगांवा की बिजली आपूर्ति पिछले 18 घंटे से ठप रही। रविवार की रात 10 बजे विद्युत उपकेंद्र के नौगांवा फीडर से जुड़े समसपुर, चक अबाबाकरपुर, रजापुर अलीपुरा, दुल्लागढ़, बेगपुर, काशीपुर, हसनपुर, दौड़ बसी आदि गांवों की आपूर्ति तेज बारिश होने के बाद बिजली लाइन में फाल्ट आने के बाद बंद हो गई थी, जो सोमवार शाम 4 बजे सुचारू हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप होने से सभी गावों की उपभोक्ताओं के विद्युत संचालित उपकरण इनवर्टर,फ्रिज सहित पेयजल के लिए भी इन सभी गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। बता दें, कि इन गांवों को आने वाली बिजली आपूर्ति की लाइन बेहट से घने बागों के बीच से होकर आ रही है, जिसमें रोजाना फाल्ट होता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें