फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आंधी से जिले में बिजली आपूर्ति रही बाधित

Thu, 25 May 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आंधी जिलेभर की बिजली व्यवस्था पर आफत बनकर टूटी है। हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन होने, विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने और पोल टूटने से अधिकांश जिले की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं स्थानों पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद जाकर सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

बुधवार आधी रात के बाद मौसम बदला तो तेज हवा शुरू हो गई थी। इसके बाद तेज हवा में खंभे गिरने, तार टूटने से आवास विकास, शारदा नगर, खलासी लाइन, नवादा रोड, वेद विहार, नुमाइश कैंप, गोविंद नगर, अंबाला रोड सहित देहात क्षेत्रों के ज्ञानागढ़, नानौता, गंगोह में आपूर्ति बाधित रही।
कहीं पर सुबह पांच बजे बिजली आई तो कहीं पर 10 बजे के बाद ही बिजली सुचारू हो पाई। आंधी थमने के बाद गड़बड़ियों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में विभागीय अभियंताओं और कर्मचारियों के पसीने छूट गए। आंधी रात के बाद उपभोक्ता उमस से बेहाल रहे। यहीं नहीं पेयजल संकट भी गहराया रहा। लोगों को सरकारी हैंडपंप और लोगों के घरों में लगे नलों से पानी भरकर काम चलाना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें