फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यातायात में बाधा बन रहे चौराहों से हटेंगे बिजली खंभे

Sat, 15 Jun 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कवायद शुरू हो गई है। चौराहों पर यातायात में बाधा बन रहे खंभे और ट्रांसफार्मरों को हटाया जाएगा। बाकायदा इन चौराहों को यातायात विभाग ने चिह्नित कर लिया है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

महानगर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। यातायात विभाग की तरफ से कई बार यातायात व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए गए। उन स्थानों को भी चिह्नित किया, जहां पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। बिजली ट्रांसफार्मर भी यातायात में बाधक बने हुए हैं। इन्हें हटाने के लिए यातायात विभाग ने पांच तिराहे-चौराहों को चिह्नित किया है। कल्पना तिराहा, नवाबगंज चौक, अंबेडकर चौक, सदर तिराहा और घंटाघर चौक पर बिजली के खंभे यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। सबसे खराब स्थिति घंटाघर चौक की है, जहां पर खंभे के साथ ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है, जिसकी वजह से जाम लगता है।
- लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महानगर में सात स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाई जानी है। दर्पण तिराहा, मंडी समिति तिराहा, कल्पना तिराहा, हसनपुर चौक, सदर तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौक आदि स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगेंगीं। इनके अलावा पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा, दीवानी तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट चालू नहीं है। इसी तरह कलक्ट्रेट तिराहा, सिविल लाइन तिराहा, बेहट अड्डा पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। देहरादून चौक पर सिग्नल लाइट चालू है।
विज्ञापन

- वर्जन
यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे चौराहों से बिजली के खंभे हटेंगे। इसके लिए पांच तिराहे-चौराहों को चिह्नित किया है। घंटाघर पर ट्रांसफार्मर भी यातायात में बाधा बन रहा है। इनके अलावा चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने की भी प्रक्रिया चल रही है। - अमित तोमर, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें