आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही अप्रैल में फिर से उपभोक्ता को 13 लाख 30 हजार रुपये बकाया बिल का नोटिस भेज दिया गया। विद्युत बिलों में लगातार अप्रत्याशित बढ़ोतरी को देखकर परिवार की महिला मुखिया तारादेवी बेहोश हो गई, जिसे पहले स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: शामली में सीएम योगी के दिखे तल्ख तेवर, बोले- 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा'
पीड़ित ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मामले की जानकारी करने पर विद्युत उपखंड अधिकारी सतीश रावत ने बताया कि उपभोक्ता बिना मीटर के ही बिजली चला रहा था, मीटर रीडर की लापरवाही से उपभोक्ता का ज्यादा बिल निकल गया। उसे ठीक करा दिया गया है, अभी भी उपभोक्ता पर विभाग का ढाई लाख रुपये बकाया है।