फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली रही गुल, पानी को भी तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंबाला रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में 10 घंटे बाद आई बिजली
विज्ञापन

- साकेत काॅलोनी के लोगों ने किया अधिकारियों का घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। लगातार हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। शहर से लेकर देहात तक बिजली में कोई सुधार नहीं हुआ। आलम यह है कि शहर में बिजली के साथ-साथ पेयजल की समस्या भी बनी रही। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले चार दिन से बारिश होने के चलते बरसाती नदियां उफान पर हैं। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बाढ़ और बारिश से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। चिलकाना क्षेत्र में चौरीमंडी, पठेड़, दुमझेड़ा, सलेमपुर में बिजली के खंभे बाढ़ में बह गए हैं। इन क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

इसके अलावा महानगर की बात करें तो यहां अंबाला रोड बिजलीघर टी-20 विद्युत उपकेंद्र से ब्रेकडाउन में रहा। सुबह पांच बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक अंबाला रोड, आदर्श नगर, सुभाष नगर, पटेल नगर, गुरुद्वारा रोड आदि इलाकों में बिजली बंद रही। यहां बिजली के साथ ही पानी की किल्लत रही। लोगों ने हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया।
विज्ञापन

यही नहीं हकीकत नगर बिजलीघर से जुड़ी साकेत काॅलोनी, पंजाबी बाग में भी बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है। मंगलवार को साकेत काॅलोनी में पहुंचे बिजली अधिकारियों को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने घेराव करते हुए बिजली बहाल की मांग की। साकेत काॅलोनी ढमोला नदी से सटी हुई है, इसलिए यहां पर भी बिजली के खंभे पानी में ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें