फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौ घंटे गुल रही बिजली, एक लाख लोग रहे परेशान

Tue, 02 Apr 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सोमवार को नौ घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब एक लाख लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी समिति रोड के बिजलीघर पर क्षतिग्रस्त वीसीबी बदलने का काम हुआ। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कटौती घोषित की गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे से काम करना शुरू कर दिया था। मरदान अली, खजूरतला, गाडो का चौक, भट्टेवाला, सराय अहमद अली, खटीको का कुआं, मछुआरों का मोहल्ला, शाहनूर जी, भैयाबाग, पीरवाली गली, बरेलियो का मदरसा, मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन कालोनी, इंद्रा चौक, मंसूर कालोनी, गोटेशाह, तेलियों का चौक आदि में इलाकों में बिजली कटौती की गई। इन क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में कुछ लोग बिजली जाने से पहले पानी नहीं भर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें