फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आर्म्ड केबल से बिजली चोरी रोकेगा विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली के खंभों से घरों में लगे मीटरों में लगाई जा रही केबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम आर्म्ड केबल से बिजली की चोरी रोकेगा। इसके लिए नए कनेक्शन देने के साथ ही उपभोक्ताओं के यहां बिजली खंभों से घरों में लगे मीटरों में केबल लगाई जा रही है। इस केबल से लोग बिजली चोरी नहीं कर सकेंगे। यह केबल इतनी मजबूत है कि इसे काटना मुश्किल है।
अभियानों के बाद भी लाइन लॉस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। निगम और विजिलेंस की टीमें लगाकर चेकिंग कर बिजली चोरी पकड़ रहीं हैं। घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाया जा रहा है। अब विद्युत निगम खंभे से मीटर तक के कनेक्शन के लिए आर्म्ड केबल का इस्तेमाल करवा रहा। इससे मीटर बाईपास और केबल क्राॅस कर बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम के अधिकारी इसे अब तक की सबसे कारगर मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि आर्म्ड केबल में लोहे के तारों की जाली होती है। यह केबल बंदरों के काटने से भी क्षतिग्रस्त नहीं होगी। साथ ही इसको काटना बिजली चोरों के लिए भी मुश्किल होगा। अब जितने भी नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं, उनके यहां आर्म्ड केबल लगाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें