फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्युत निगम की टीमों ने नींद से जगाए उपभोक्ता, 112 जगह छापामारी

Tue, 24 Sep 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में विद्युत निगम की टीमें इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। सोमवार सुबह लोग सोकर भी नहीं उठे थे कि विद्युत निगम की टीमें जिले के कई इलाकों में छापामारी कर दी। इससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। 112 उपभोक्ताओं के घरों पर चेकिंग की गई। 80 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इतनी ही नहीं एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चार बजे विद्युत निगम की टीमों ने पुलिस के साथ रामपुर मनिहारान, देवबंद, नकुड़, मानकमऊ, सरसावा, जैनपुर, मोहल्ला सराय, गांधी कॉलोनी, अंबेहटा, नसरूल्लागढ़, ग्राम दुमझेड़ा, दाबकी गुज्जर, हकीमपुरा क्षेत्रों में छापेमारी कर दी। तीन घंटे की कार्रवाई में विद्युत में निगम की टीमों ने 112 उपभेक्ताओं के घरों के दरवाजे खुलवाकर मीटर और विद्युत केबिल चेक की। इनमें 80 जगहों पर मीटर से पहले केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी होते मिली। इसके अलावा मीटरों में गड़बड़ी पाई गई। इसके तहत विद्युत निगम के अधिकारियों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में 80 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं। विद्युत निगम की टीम लगातार तीन दिन से अभियान चला रही है।
-
आज बाधित रहेगी इन इलाकों की बिजली
सहारनपुर। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि जैन बाग बिजलीघर के क्षेत्रों में विद्युत लाइनों सहित अन्य मरम्मत का कार्य होना है। इसलिए मंगलवार की सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक रायवाला, प्रतापनगर, कंबोह कटहरा, रहमानी चौक, 62 फुटा रोड की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, पेपर मिल रोड स्थित बिजलीघर क्षेत्र में बिजनेस प्लान के तहत मरम्मत कार्य होगा, जिसके चलते इंद्रा कॉलोनी, हिम्मतनगर, विनय विहार, मिल व्यू कॉलोनी, टैगोर गार्डन, राज विहार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को 80 जगहों पर चोरी पकड़ी गई।
- सुनील कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें