फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्युत निगम जल्द निपटाए भूमिगत केबल डालने का कार्य

Thu, 23 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता एके आत्रे को स्मार्ट रोड पर अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट रोड को पूर्ण करने के कार्य में अब देरी नहीं होनी चाहिए। वह बुधवार को कोर्ट रोड और जीपीओ रोड की निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तथा रेलवे रोड पर स्मार्ट रोड बनाने का कार्य करीब दो साल से चल रहा है। चूंकि विद्युत निगम को सभी विद्युत लाइन भूमिगत करनी है। उसकी वजह से कार्य रुका हुआ है। दो दिन की बारिश के बाद बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ स्मार्ट सिटी तथा निर्माण एजेंसी व विद्युत निगम के अधिकारी भी थे।
उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के कार्य में देरी के कारण स्मार्ट रोड के कार्य में देर हो रही है। अब विलंब करना ठीक नहीं है। ऐसे में चाहिए कि केबलिंग का कार्य जल्द पूर्ण कर सड़क को पूरा किया जाए। उन्होंने बारिश के कारण धंसी इंटरलॉकिंग टाइल्स को ठीक कराने के निर्देश दिए, साथ ही फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों, कार और बाइक खड़ी करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। कोर्ट रोड के फुटपाथ पर बनाए गए प्लांटर को हटाने तथा पौधरोपण कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के डीजीएम दिनेश कुमार, कंपनी सचिव शंकर तायल, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें