फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 50 से 60 खंभों से बिजली तार चोरी, निगम को लाखों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। क्षेत्र में विद्युत निगम की एक पुरानी लाइन से चोरों ने 50 से 60 विद्युत खंभों से तार काटकर चोरी कर लिया। दघेंड़ा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। नंदनपुर से नागल के बीच स्थित पुरानी विद्युत लाइन को वर्तमान में विद्युत लोड से मुक्त रखा गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इस लाइन का उपयोग किसानों को बिजली आपूर्ति देने के लिए किया जा सकता है। इसी बीच चोरों ने इस लाइन को निशाना बनाते हुए दर्जनों खंभों से तार काट लिया। बताया गया कि बीते सप्ताह चोरों ने एक बार फिर लाइन से तार चोरी कर लिया। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में विद्युत तार चोरी की घटना हो चुकी है। पूर्व की घटना के दौरान दिनदहाड़े तार काटते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर झुलस गया था, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया था। अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर दी गई है। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें