फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 12 जून तक जमा नहीं हो पाएंगे बिजली के बिल

Sat, 10 Jun 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नौ जून से 12 जून के बीच कई जिलों में बिलिंग संबंधी सारे काम बाधित रहेंगे। ऐसा ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किए जाने के कारण होगा।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा क्षेत्र के मेरठ, बागपत, हापुड़ एवं गौतमबुद्ध नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण की वजह से ग्रामीण बिलिंग सिस्टम पर नौ जून की रात्रि 10 बजे से 12 जून की सुबह आठ बजे तक बिलिंग, बिल संशोधन, बिल भुगतन, नया कनेक्शन, मीटर बदलना आदि सभी कार्य बाधित रहेंगे।
शहरी क्षेत्र सहारनपुर, देवबंद, गंगोह, अमरोहा, बागपत, बड़ौत, बहजोई, बिजनौर, बिलारी, बिलासपुर, बुढ़ाना, बुलंदशहर, चंदौसी, चांदपुर, दादारी, धामपुर, डिबाई, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद, गुलावटी, हापुड़, हसनपुर, जहांगीराबाद, कैराना, कांधला, खतौली, खेकड़ा, किरतपुर, लोनी, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, मुरादाबाद, मुरादनगर, मुजफ्फरनगर, नगीना, नजीबाबाद, नहटौर, नोएडा, नूरपुर, पिलखुआ, रामपुर, संभल, सरधना, स्योहारा, शाहाबाद, शामली, शेरकोट, शिकारपुर, स्याना, सिकंदाराबाद, टांडा, ठाकुरद्वारा और थानाभव में भी बिलिंग प्रणाली प्रभावित बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि 12 जून सुबह आठ बजे के बाद ही बिलिंग प्रणाली पुन: उपलब्ध होगी। मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ व गौतमबुद्धनगर के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सभी जनपदों में ग्रामीण क्षेत्रों की बिलिंग प्रणाली यथावत क्रियाशील रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें