बेहट के मिर्जापुर में छप्पर में लगी आग।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। सोमवार की सुबह मिर्जापुर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे पर स्थित रूई पीनने वाले के छप्पर में ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का तार टूट कर गिरने से आग लग गई। सब कुछ जलने के बाद ही आग बुझ सकी। मिर्जापुर निवासी इकराम ने हाईवे किनारे छप्पर डाल रखा था, जिसमें वह रूई पीनने का कार्य करता था। सुबह करीब सात बजे ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन के तार टूट कर गिरने से उनमें हुई स्पार्किंग से छप्पर में आग लग गई, जिससे उसमें रखी रूई पीनने की मशीन, इंजन, रूई, ग्राहकों की करीब 20-25 रजाई आदि आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित इकराम ने बताया कि उसका करीब 1.25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।