फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत टीम ने काटे बकाएदारों के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-5
विज्ञापन

चिलकाना। विद्युत निगम की टीम ने कस्बे के बड़े बकायेदारों की जांच की तथा 20 बकायादारों के कनेक्शन काटे। विद्युत उपग्रह केंद्र चिलकाना के अवर अभियंता मनोज गिरी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कस्बा चिलकाना तथा सुल्तानपुर में विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की। अवर अभियंता ने बताया कि विभाग की टीम ने 20 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे हैं। जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया है, उनके कनेक्शन काटे गए हैं। उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि वह अपनी बकाया धनराशि शीघ्र जमा करा दें। यदि कोई उपभोक्ता कनेक्शन काटने के उपरांत भी बिजली चलाता मिला, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम ने एक लाख रुपये की वसूली भी की। टीम में प्रदीप रोहिला, इमरान, मोहित, अजय कुमार, अलामीन, अमृत लाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें