फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनेगा, प्रस्ताव शासन को भेजा

Sun, 24 Dec 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इलेक्ट्रिक सिटी बसों की चार्जिंग के लिए महानगर में 50 बसों के लिए एक और चार्जिंग स्टेशन बनेगा। इसके लिए बेहट रोड स्थित बेहड बस अड्डा की भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इससे पहले 50 बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन के निर्माण का कार्य मानकमऊ में चल रहा है, जो लगभग 40 फीसदी पूर्ण हो चुका है। इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा 2024 में शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा के लिए नगर आयुक्त द्वारा करीब डेढ वर्ष पहले पहल की थी। राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा बसों के मार्ग निर्धारित किए जा चुके हैं। मार्ग निर्धारित होने के बाद लखनऊ में हुई बैठक में भी नगर आयुक्त ने प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीकृति दे दी गई थी, लेकिन तय हुआ था कि चूंकि बसें इलेक्ट्रिक होंगी तो पहले उनके लिए चार्जिंग सेंटर तैयार किए जाएं। 21 फरवरी 2023 को हुई स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मानकमऊ में चार्जिंग स्टेशन बनाने को स्वीकृति दी गई थी। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण का कार्य लगभग 40 फीसदी पूर्ण हो चुका है। चूंकि महानगर में 100 बसें चलनी हैं। ऐसे में शासन ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 50 और बसों की चार्जिंग के लिए एक और स्टेशन बनाने के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा था, जिसका प्रस्ताव नगर निगम द्वारा बनाकर भेजा जा चुका है। निगम ने बेहट रोड स्थित बेहट बस अड्डा की नगर निगम की भूमि का चयन किया है।

निर्धारित किए गए मार्ग

-घंटाघर से वाया कोर्ट रोड, हसनपुर चुंगी, कांशीराम कॉलोनी को होते हुए रामपुर मनिहारान।

-घंटाघर से वाया गागलहेड़ी छुटमलपुर।
-घंटाघर से वाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सरसावा होते हुए यमुना ब्रिज।

-घंटाघर से वाया मानकमऊ होते हुए नकुड़
-घंटाघर से वाया कलसिया होते हुए बेहट।

-घंटाघर से मां शाकंभरी विश्वविद्यालय पुवांरका।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन मानकमऊ में बन रहा है। शासन ने 50 और बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने काे कहा है, जिसके लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जैसे ही बजट जारी होगा काम शुरू कराया जाएगा। महानगर में कुल 100 बसों का संचालन होना है। दो बार 50-50 बसें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें