फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नानौता सहकारी गन्ना समिति में 97 पदों पर होगा चुनाव

Wed, 02 Oct 2024 03:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। सहकारी गन्ना समिति चुनाव में नाम वापसी के बाद 75 गांवों के 97 पदों पर डेलीगेट निर्वाचन के लिए चुनाव होंगे, जबकि 97 पदों पर निर्विरोध डेलीगेट चुने गए।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान सहकारी चीनी मिल की गन्ना समिति के निर्वाचन अधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि नानौता मिल से संबद्ध 168 गांवों के 194 पदों पर 460 लोगों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 3 नामांकन पत्र अवैध पाए गए थे। मंगलवार को 141 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस ले लेने के चलते 90 गांवों के 97 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, जबकि 3 गांवों में कोई नामांकन पत्र जमा ना होने के चलते वहां रिक्त रह गए हैं। उन्होंने बताया कि 75 गांवों के 97 पदों पर 4 अक्टूबर को चुनाव होगा। उधर निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों ने खुशी जताई। इस दौरान जीएम जयप्रकाश, सीसीओ शिवकुमार श्रीवास तथा कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें