फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगरीय निकायों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को नगर निगम समेत सभी निकायों में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन हो गया है।
चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही सभी निकायों में अध्यक्ष पदों के अलावा पार्षद और सभासद पदाें के प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नगर निगम में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिह्न मिला है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को टेबल लैंप, अनार और रिक्शा चुनाव चिह्न दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आदर्श चुनाव अचार संहिता का पालन करें प्रत्याशी

फोटो समाचार
सहारनपुर। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने के साथ ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव अचार संहिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। महापौर पद के सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने चुनाव चिह्न लेने आए प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श चुनाव अचार संहिता का पूर्णतया पालन किया जाए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, केएल अरोड़ा, बसपा के बबलू जैदी एवं लोधी कुमार, सपा के चौधरी अब्दुल गफूर आदि मौजूद रहे।


-

महापौर पद के प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिह्न
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिह्न

अजय कुमार भाजपा कमल का फूल

खतीजा मसूद बसपा हाथी

नूर हसन सपा साइकिल

प्रदीप वर्मा कांग्रेस हाथ का पंजा

सहदेव सिंह आप झाडू

आशिक अली निर्दलीय टेबल लैंप

फातमा बेगम निर्दलीय अनार

शबनम निर्दलीय रिक्शा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें