फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पाटिंयां

Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया है। मतदान के लिए आज 2708 पोलिंग पार्टियां जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस परिसर से सुबह सात बजे से रवाना होना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। जनपद के 2601976 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेंगे। जिले की सात में से बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर लोकसभा सीट में आते हैँ। जबकि नकुड और गंगोह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। सहारनपुर लोकसभा सीट पर 1855310 मतदाता हैं। जबकि कैराना लोकसभा सीट में आने वाले दो विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 746666 है। जनपद के 2708 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इनमें से 746 क्रिटिकल मतदेय स्थल हैँ। मतदान को सुचारू कराने के लिए जिले को 22 जोन एवं 216 सेक्टर में बांटा गया है। चुनाव को स्वतंत्र, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए 1377 मतदेय स्थलों पर वैबकास्टिंग कराई जाएगी। जनपद में सुरक्षा की दृष्टि से 17 हजार जवान तैनात रहेंगे।
वर्जन
लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग बूथ तैयार कर लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां जनता रोड स्थित वेयर हाउस परिसर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन।
सहारनपुर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी
पार्टी - प्रत्याशी
भाजपा - राघव लखनपाल
कांग्रेस - इमरान मसूद
बसपा माजिद अली
अखिल भारतीय परिवार पार्टी मोहम्मद इनाम
निर्दलीय - तसमीम बानो
निर्दलीय - कामरान
निर्दलीय राजकुमार
निर्दलीय शबनम
निर्दलीय -शहबाज
निर्दलीय राशिद खां
क नजर में जनपद में मतदाता
विधानसभा - पुरुष - महिला अन्य कुल
बेहट - 196643 - 177842 11 - 374496
सहारनपुर नगर 236658 -215572 -49 452279
सहारनपुर देहात 195096 17338- 10 - 368424
देवबंद 182710-160531 11343252
रामपुर मनिहारान 168989147868 - 02- 316859
नकुड 189577 170242 06 - 359825
गंगोह 204780 182054 07 386841
योग -1374453- 1227427 - 96 2601976
नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार।

-
देवेंद्र कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें