फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रिटायरमेंट कार्ड का झांसा देकर बुजुर्ग से 12.76 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगों ने रिटायरमेंट कार्ड बेनीफिट दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग के बैंक खातों से 12.76 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

माधव नगर निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि आठ जून को मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को किसी संस्था का कर्मचारी बताया। कहा कि उनका रिटायरमेंट कार्ड बेनीफिट बनाया जाना है, जिसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। आरोप है कि ठग ने बुजुर्ग को विश्वास में लेकर उनके बैंक खातों की जानकारी, कस्टमर आईडी, अकाउंट नंबर और डेबिट कार्ड संबंधी विवरण हासिल कर लिया। ठग ने मोबाइल पर लिंक भेजकर विभिन्न प्रकार की परमिशन मांगी। कुछ ही देर बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्थित विभिन्न खातों से अलग-अलग माध्यमों से धनराशि ट्रांसफर होने लगी। पता चला कि 12.76 लाख रुपये अज्ञात बैंक खातों में भेज ट्रांसफर हो गए। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें