अंबहेटा में विजय चिंह बनाती एकता क्रिकेट क्लब की विजयी टीम
- फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। नगर के निकटवर्ती गांव रनियाली दयालपुर मार्ग स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में मैत्री मैच खेला गया । जिसमें जीपीए क्लब व एकता क्लब अंबेहटा की टीम में जबरदस्त मुकाबला हुआ । एकता क्लब के कप्तान सेठपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 16 ओवर में 244 रन का विशाल लक्ष्य जीपीए टीम के समक्ष रखा । ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते दानिश 98, प्रदीप वर्मा 44, गुरुदयाल ने 32 व कप्तान सेठपाल ने कप्तान भरी पारी खेलते 41 रन की पारी खेली । जवाब में लक्ष्य का पीछा करते जीपीए टीम ने भी एकता क्लब अंबेहटा बोलरो का जमकर सामना करते दानिश शफीक ने मात्र 40 गेंद पर 20 गगनचुंबी छक्के व दो शानदार चौकों की बदौलत सर्वाधिक 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं मोहम्मद उबैद ने 6 छक्कों व दो चौकों की मदद से 49 रन बनाए जिस कारण मैच अंतिम ओवर में रोमांचकारी बन गया । अंतिम छह गेंद पर जीतने के लिए जीपीए टीम को 9 रन चाहिए थे, लेकिन एकता क्लब के बॉलर संजय बलाल खेड़ी ने सधी हुई गेंदबाजी करते अंतिम ओवर की पहली दूसरी गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर जीपीए टीम को आल आउट कर दिया जिस प्रकार एकता क्लब ने यह मैच 4 गेंद शेष रहते 9 रनों से जीता । एकता क्लब की तरफ से बेहतरीन बॉलिंग करते संजय बलाल खेड़ी व जनक अंबेहटी स्पिनर ने शानदार चार महत्वपूर्ण विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हारने वाली टीम जीपीए के खिलाड़ी दानिश शफीक को ग्रीन वैली के कोच अर्जुन सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया ।