फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज से 25 जनवरी तक निरस्त रहेंगी आठ ट्रेनें

Sun, 15 Jan 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फिरोजपुर रेल मंडल के सानेहवाल स्टेशन यार्ड में पूर्व नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग होगी। इसके चलते रविवार से 25 जनवरी तक सहारनपुर से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसमें अमृतसर-जयनगर क्लोन, न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 15, 17, 20, 22 और 24 जनवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस 15, 18, 20 और 25 जनवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 20 जनवरी को तथा 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 18 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 22445 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस 16 और 23 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 17 व 24 जनवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 14606 जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 15, 22 जनवरी को और 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 व 23 जनवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 15, 17, 24 जनवरी को अंबाला कैंट, चंडीगढ़, सानेहवाल, लुधियाना, राजपुरा, सरहिंद, गोविंदगढ़, खन्ना रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 22 जनवरी को अंबाला कैंट, राजपुरा, धुर, लुधियाना, सरहिंद, गोविंदगढ़, खन्ना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस 18 जनवरी को अंबाला कैंट, चंडीगढ़, सानेहवाल, लुधियाना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस 25 जनवरी को अंबाला में 25 मिनट की देरी से चलेगी।
साढ़े आठ घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची कर्मभूमि एक्सप्रेस
ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। इसके साथ ही जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें