फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मियों में सफर आसान कराएंगी आठ समर स्पेशल ट्रेनें

Sat, 13 Apr 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर पढ़ लीजिए। दरअसल, रेलवे ने गर्मियों में समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। जिनका संचालन 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगा और दो जुलाई तक जारी रहेगा। यह समर स्पेशल ट्रेनें जम्मू, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल के बीच चलेंगी। सहारनपुर से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। अब रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर यात्रियों को खासी राहत दी है। जिन समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा, वह श्रीमाता वैष्णों देवी, काशी विश्वनाथ धाम भी जाएंगी। यह ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इनमें से कुछ में अनारक्षित कोच भी होंगे। अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली रेलवे स्टेशनों से होकर जाएंगी। इन ट्रेनों से उन लोगों को अधिक फायदा मिलेगा, जो गर्मियों की छुट्टियों में बाहर घूमने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

ये हैं समर स्पेशल ट्रेनें
- 05005-06 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर समर स्पेशल 24 अप्रैल से 27 जून तक
- 05049-50 छपरा-अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस 26 अप्रैल से 29 जून तक
- 04624-23 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-वाराणसी-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस 21 अप्रैल से दो जुलाई तक
- 04530-29 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस 26 अप्रैल से 29 जून तक
- 04553-54 सहारनपुर-अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस 20 अप्रैल 30 जून तक
- 04518-17 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 25 अप्रैल से 28 जून तक
- 04680-79 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस 26 अप्रैल से एक जुलाई तक
- 04682-81 जम्मूतवी-कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 अप्रैल से 27 जून
गर्मियों में लोग बाहर घूमने के लिए जाते हैं, जिसकी वजह से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रा आसान होगी।
विज्ञापन


नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें