फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 14.40 करोड़ से जिले में लगेंगे नए आठ पोल्ट्री फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
14.40 करोड़ से जिले में लगेंगे नए आठ पोल्ट्री फार्म
विज्ञापन

सहारनपुर। कुक्कुट विकास नीति के तहत जनपद में आठ बड़े पोल्ट्री फार्म (यूनिट) बनाए जाएंगे। इन पोल्ट्री फार्म पर 14.40 करोड़ रुपये खर्च आएगा। अभी तक प्रत्येक माह करीब चार करोड़ अंडों की आपूर्ति पड़ोसी जिलों और राज्यों को होती थी, लेकिन इस लक्ष्य को अब दो गुना करने भी कवायद होगी। पोल्ट्री फार्म लगाने वाले लोगों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाया गया है।
दरअसल, वर्ष 2013 की कुक्कुट विकास नीति योजना को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया। एक यूनिट 1.80 करोड़ की है, जिसमें 30 हजार मुर्गियों को रखने की शर्त है। दूसरी श्रेणी में 80 लाख रुपये की यूनिट है, जिसमें दस हजार मुर्गियों को रखने का प्रावधान है। तीसरी श्रेणी चूजा उत्पादन की इकाई है। पोल्ट्री फार्म संचालित करने वाले व्यक्ति को पशुपालन विभाग की ओर ऋण दिलाकर 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। वर्तमान में जिले में इन यूनिटों से चार करोड़ अंडों की आपूर्ति सहारनपुर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, देहरादून, यमुनानगर और अंबाला में हो रही है, लेकिन इस दायरे को बढ़ाने की कवायद की जा रही है। इसके तहत पशुपालन विभाग ने 1.80 करोड़ वाले बड़े आठ पोल्ट्री फार्म (यूनिट) जनपद में स्थापित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है, जिन लोगों ने आवेदन किए हैं, उनको ऋण पर 30 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही यह यूनिट स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा चुका है। इसके लिए आठ नए बड़े पोल्ट्री फार्म लगाने की योजना है, जिन लोगों ने आवेदन किए हैं, उनको अनुदान भी दिलाया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द शासन से इन प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी।
-राजीव सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें