फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोरोना के आठ और केस मिले

Sat, 15 Apr 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को कोरोना के आठ और केस मिले हैं। अब कोरोना मरीजों की संख्या 65 हो गई हैं। इनमें से 29 ठीक हो गए जबकि 36 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमित देवबंद, साढ़ौली कदीम, महानगर की अलग-अलग कालोनियों के रहने वाले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को घर पर आइसोलेट कर दिया है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना जरूरी है।
भर्ती मरीज में कोरोना की पुष्टि

सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय के हड्डी वार्ड में भर्ती मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को अस्पताल से घर भेज दिया गया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि भर्ती मरीज में कोरोना के लक्षण जरूर मिले हैं, लेकिन उसको खांसी, जुकाम नहीं है। एहतियात के तौर पर उसे घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर ही ठीक हो रहे संक्रमित

सहारनपुर। गत 21 मार्च से लेकर अब तक जनपद में कोरोना संक्रमण के 65 केस मिल चुके हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक एक भी मरीज का ऑक्सीजन स्तर नहीं गिरा है। यहीं नहीं किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। 29 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। जनपद में इस बार कोरोना के मरीज मिलने की शुरुआत 21 मार्च से हुई थी। पहले दिन तीन महिलाएं संक्रमित हुई थी। इसके बाद से लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अच्छी बात यह है कि किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं हुई। इतना ही नहीं अस्पताल में भी किसी मरीज को नहीं लाया गया। ऑक्सीजन स्तर भी सामान्य रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें