फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने का कवायद शुरू

Wed, 03 Apr 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य विपणन विभाग गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने की कवायद में जुट गया है। इसके लिए वे किसानों से लेकर व्यापारियों तक से संवाद कर रहे हैं। जनपद को 154700 मीट्रिक टन सरकारी गेहूं खरीद करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों ने सहारनपुर और गंगोह मंडी समिति के सचिवों और व्यापारियों के साथ गेहूं खरीद में सहयोग के लिए बैठक की। जिला खाद्य विभाग अधिकारी आरपी पटेल ने आढ़तियों को गेहूं खरीद नीति और स्टॉक लिमिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से गेहूं की सरकारी खरीद को प्रोत्साहित करने आह्वान किया। इसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने सरसावा विकासखंड के गांव पांजबांजर में बैठक कर किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने और अपना पंजीकरण कराने का आह्वान किया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचे जाने वाले गेहूं का भुगतान 48 घंटे के अंदर किसानों के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। अब तक 2811 किसानों का पंजीकरण के बाद सत्यापन भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें