फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हर तरफ श्रीराम की गूंज, दिन में होली, रात में मनी दिवाली

Tue, 23 Jan 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते कोर्ट रोड दीप जलाती महिलाएं
विज्ञापन
सहारनपुर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मूर्ति प्रतिष्ठा होने के साथ ही जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने हवन-यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया तो जगह-जगह शोभायात्रा भी निकाली गई। व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली और दीपावली मनाई। जनपद 20 लाख से अधिक दिए जलाने के साथ आतिशबाजी चलाकर जय श्रीराम जयघोष किया।
विज्ञापन

जिले में देवबंद, गंगोह, नकुड़, सरसावा, चिलकाना, रामपुर मनिहारा, नानौता, बड़गांव, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, बेहट सहित अनेक जगहों पर लोगों ने हवन-यज्ञ करने के बाद मुख्य मार्गों पर स्टॉल लगाकर हलवे का प्रसाद वितरित किया। इसी तरह महानगर में अंबाला रोड, कोर्ट रोड, देहरादून रोड, रेलवे रोड, नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, सराफा बाजार सहित अनेक इलाकों में हिंदू संगठनों, व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया। वहीं, मंडलायुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद ने कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन सुरेंद्र राम, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कोर्ट रोड पर लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने यज्ञ में भाग लिया। पदाधिकारियों ने अबीर गुलाल उड़ाकर प्रभु श्रीराम का जयघोष किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, वरुण अग्रवाल, वीके कौशल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी पूजा अर्चना की। मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गाें पर लोगों ने एलईडी पर सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें