फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कुआखेड़ा संगम में स्नान कर कमाया पुण्य

Mon, 20 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सोमती अमावस्या पर संगम स्थल पर डुबकी लगाते श्रद्धालु
विज्ञापन
नानौता। सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर गांव कुआखेड़ा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा संगम में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

सोमवार तड़के से ही दूर दराज के श्रद्धालु अपने वाहनों से संगम स्थल पर पहुंचना शुरु हो गए थे। जहां उन्होंने जय गंगा मइया के जयघोष के बीच स्नान कर पुण्य कमाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना भी की। हालांकि संगम स्थल पर सुविधाओं की कमी इस बार भी खली। संगम विकास धार्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित रामेश्वर दत्त शर्मा विगत काफी समय से इस धार्मिक स्थल के विकास हेतु प्रयासरत रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा यहां सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। पूर्व उपप्रमुख ठा. बिजेन्द्र सिंह पुंडीर, ठा. कुलदीप सिंह, बलराम सिंह, ओमबीर सिंह आदि ने संगम पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के स्थान, कुआखेड़ा से संगम स्थल तक संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नरेंद्र दत्त शर्मा, मदनपाल कश्यप, ओमबीर सिंह, बद्रीनारायण, ठा. भूपेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, शेरपाल सिंह, पूर्व प्रधान देवेन्द्र सिंह, प्रमोद राणा, दुष्यंत राणा आदि श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करके पुण्य लाभ प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें