फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गड्ढे में पहिया फंसने से ई-रिक्शा पलटी, पांच घायल

Tue, 01 Jul 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। भारी बारिश के कारण नगर में जगह-जगह जलभराव है। वहीं, रेलवे रोड पर हुए जलभराव के कारण ई-रिक्शा पलटने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक सुबह करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन पर सवारियां छोड़ने जा रहा था। स्टेशन से कुछ पहले सड़क के बीच में गड्ढा था, जो जलभराव के कारण दिखाई नहीं पड़ा। पहिया गड्ढे में गिरने से ई-रिक्शा पलट गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने सवारियों को रिक्शे से निकाला। गनीमत रही कि रिक्शा में सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है। इसके बाद में घायल लोगों ने निजी चिकित्सक से मरहम पट्टी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें