फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-58 और 59
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट। दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर पिकअप ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ई रिक्शा पलट गई, जिससे उसमें सवार दो चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और एक छह साल का बच्चा शामिल है। उन्हें बेहट सीएचसी लाया गया, जहां से एक महिला को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागल झंडा निवासी जाहिद रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार को अपने गांव से सवारियां लेकर मिर्जापुर जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गई। हादसे में रिक्शा चालक जाहिद, नगला झंडा निवासी हूर बानो पत्नी अनीर, उसका बेटा सुहेल (6), असगरी पत्नी इरफान निवासी गांव उसंड घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से बेहट सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें