फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अधिक स्मैक पिलाकर की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

Mon, 23 Sep 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देहात पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी और आरोपी
विज्ञापन
सहारनपुर। डेढ़ महीने पहले ई-रिक्शा चालक की हत्या का देहात कोतवाली पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने एक हत्यारोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोस्त ने ही ज्यादा स्मैक पिलाकर कराकर ई-रिक्शा चालक को मार डाला था। उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने ई-रिक्शा, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 12 अगस्त को देहात कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मृतक के भाई मिनवाक ने तहरीर देकर बताया था कि 10 अगस्त को उसका भाई इस्लाम ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। 12 अगस्त को उसका शव चुनमुन के बाग में पड़ा मिला था। शव जला हुआ था। बारिश होने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में जुनैद नाम एक युवक मृतक इस्लाम की ई-रिक्शा में बैठा हुआ दिखाई दिया, जो ट्रक पर परिचालक का काम करता है। रविवार को चेकिंग के दौरान जुनैद दतौली रांघड़ से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बैटरी खरीदने वाले फैजान को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की ई-रिक्शा, चार बैटरी, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक वोटर आईडी के साथ कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

- स्मैक का नशा बना मौत का कारण
पूछताछ के दौरान हत्यारोपी जुनैद ने बताया कि मृतक इस्लाम को वह पहले से जानता था। दोनों ने कई बार एक साथ स्मैक का नशा किया था। 10 अगस्त को भी दोनों ई-रिक्शा में बैठकर हलालपुर के जंगल में चुनमुन के बाग में पहुंचे। दोनों ने स्मैक का नशा किया। इस्लाम को उसने ज्यादा स्मैक पिला दी थी। खुद कम पी थी। जब इस्लाम ज्यादा नशे में हो गया। इसके बाद इस्लाम का नाक व मुंह दबाकर मार दिया। उसने जलाने की कोशिश, लेकिन बारिश होने के कारण शव जल नहीं पाया था। आरोपी फैजान ने बताया कि जुनैद मेरे पास आया था। उसने चोरी की बैटरी खरीदने के लिए कहा था। सामान के 14 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें