फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश के चलते घाड़ की नदियों में पानी आया

विज्ञापन
सिद्धपीठ में मां के दर्शनों को पैदल जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : देवारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे संपर्क से बकरियों को लेकर जाती महिला।
विज्ञापन
शाकंभरी/मिर्जापुर। शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी इलाके में हुई बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की अधिकतर नदियों में पानी आ गया, हालांकि शिवालिक पहाड़ियों पर बारिश कम हुई, जबकि मैदानी क्षेत्र में रात से ही जमकर मेघ बरस रहे हैं। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी सहित शाहपुर गाड़ा, बादशाही बाग, खुवासपुर सहित कई गांवों की नदियों में पानी आ गया, लेकिन रास्ते बाधित नहीं हुए। सिद्धपीठ की शाकंभरी नदी में भी सुबह से ही लगातार पानी चल रहा है। पुलिस के मना करने के बावजूद भी श्रद्धालु नहीं मान रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर मां के दर्शनों को जा रहे हैं। भूरादेव स्थित बाढ़ चौकी पर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें