युवती ने पीया तेजाब, हालत गंभीर
नानौता। नगर के गंगोह रोड स्थित एक कालोनी निवासी 18 वर्षीय युवती ने बृहस्पतिवार को घर में रखा तेजाब पी लिया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना था कि मामले की लिखित शिकायत नहीं आई है। जांच की जा रही है।