फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ड्रोन से रखी जाएगी बिजली चोरों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्युत निगम ने ज्यादा लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को किया चिह्नित
विज्ञापन

-गर्मी में लगातार बढ़ती जा रही बिजली की खपत

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बिजली चोरों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जाएगी। ड्रोन में लगे कैमरों से लाइन लॉस वाले क्षेत्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। ज्यादा लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को भी चिह्नित कर लिया है। मोहल्लों में चोरी पकड़ में आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
गर्मी में लगातार बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। आपूर्ति के मुताबिक राजस्व नहीं मिल रहा है। चेकिंग अभियान में लगातार बिजली चोरी के मामले पकड़ में आ रहे हैं। अब शहर के उन मोहल्लों में ड्रोन चलवाया जाएगा, जहां सबसे अधिक बिजली की चोरी होती है। इसके लिए विद्युत निगम पुल खुमरान, खाताखेड़ी, गोटेशाह आदि क्षेत्रों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि लोग कटिया डालकर बिजली की अधिक चोरी कर रहे हैं। मीटर बाईपास कर भी चोरी हो रही है। कई बार औचक चेकिंग में यह खुलासे हो चुके हैं। अब ड्रोन चलवाकर इन पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जाएगी। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी।
सुबह के समय हटा लेते हैं कटिया
विद्युत निगम का मानना है कि आमतौर पर लोग कटिया डालकर चोरी करते हैं। टीम जब चेकिंग करने पहुंचती है तो लोग गायब हो जाते हैं। सुबह कटिया हटा लेते हैं। ड्रोन खंभों पर कनेक्शन की वास्तविक स्थिति देखेगा।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे की मदद से बिजली की चोरी पकड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए शहर में जल्द अभियान शुरू होगा। अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को भी चिन्हित कर लिया है, जिनमें ड्रोन चलवाया जाएगा। बिजली चोरी नहीं होने दी जाएगी।

-अमित कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें