फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीआरएम ने किया टपरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 12 Jul 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दिल्ली-शामली टपरी सेक्शन के दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह ने स्पेशल ट्रेन से इंजीनियरों के साथ टापरी रेलवे स्टेशन व अंडर पास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दिल्ली मंडल के डीआरएम सुखविंदर सिंह दोपहर करीब एक बजे स्पेशल ट्रेन से दिल्ली से शामली स्टेशन को होते हुए रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन का विंडो निरीक्षण करते हुए टपरी स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने बरसात में अंडरपास में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था को भी परखा। अधीनस्थों को निर्देशित किया कि वह अंडर पास में भरने वाले पानी की समस्या का स्थायी समाधान करें। इसके बाद डीआरएम स्पेशल ट्रेन से टपरी से मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली चले गए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर मनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम बसंत कुमार, शामली यातायात रेलवे निरीक्षक सुनील धीमान सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें