फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फिर शुरू हुई बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहावना

Sat, 09 Aug 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक दिन की धूप के बाद जनपद में फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन बूंदाबांदी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जनपद में चार दिन तक बारिश रही थी, जिसकी वजह से नदियां उफान पर थीं। शहर के बीच से बहने वाली पांवधोई और ढमोला नदी का पानी बाहर निकलकर आबादी में जा घुसा था, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम खुल गया था, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी। शुक्रवार की सुबह भी मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन शाम चार बजे आसमान बादलों से घिर गया। शाम करीब 6:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने जनपद में अगले दो से तीन दिन बूंदाबांदी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें