फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत, टेंशन में बागवान

Tue, 30 May 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
आंधी में गिरे आम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार की शाम बूंदाबांदी होने और हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से जूझ रहे लोगाें ने राहत की सांस ली। अगले दो से तीन दिन जनपद में बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जनपद में दोपहर की तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। अधिकतम तापमान बेशक 35 से 40 के बीच चल रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान 20 से 23 तक रहने के कारण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार दोपहर के बाद हल्के बादल आना शुरू हो गए थे। शाम करीब छह बजे तक आसमान बादलों से पूरी तरह घिर गया।
 

करीब सात बजे हवा के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। बूंदाबांदी के बावजूद लोग बाजार में खरीदारी के साथ ही मौसम का आनंद लेने के लिए निकले। मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जनपद में अगले दो से तीन दिन बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी बारिश में भी बदल सकती है।

विज्ञापन

टेंशन में बागवान
बीते 20 दिन में दो बार आंधी और तूफान बागवानों खासकर आम के बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा चुका है। आंधी से अभी तक 20 फीसदी तक आम की फसल झड़ चुकी है। ऐसे में जब भी बादल छाते हैं और हवा शुरू होती है तो वह बागवानों की टेंशन बढ़ा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें