फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम के समय हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। देर शाम आसमान बादलों से पूरी तरह घिरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जनपद में रविवार को बारिश होने की संभावना जताई गई थी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह करीब आठ बजेे बूंदाबांदी जनपद के कई हिस्सों में हुई, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद बादल छंट गए और हल्की धूप निकल आई। लेकिन शाम चार बजे के बाद फिर से मौसम ने करवट ली, जिसके बाद शाम पांच बजे शहर में बूंदाबांदी हुई। करीब 20 मिनट की बूंदाबांदी ने मौसम में हल्की ठंडक पैदा कर दी। रविवार को न्यूनतम तापमान 20.8 और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जनपद में अगले दो दिन में बूंदाबांदी जारी रह सकती है। मंगलवार को तेज बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें