फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर आए दिन जाम से जूझ रहे वाहन चालक

Thu, 12 Jan 2023 09:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दिल्ली हाइवे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दिल्ली हाईवे 709 बी पर स्थित रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि रामपुर मनिहारान दिल्ली हाइवे स्थित रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माणाधीन है। निर्माण के चलते आए दिन रेलवे फाटक के पास लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या जैन बाग से लेकर बड़े बिजली घर तक होती है। इस दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों को बडी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने दो दिन पूर्व एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास सर्विस रोड का कार्य पूरा करा समस्या के समाधान की मांग की थी। कस्बे वासी गौतम चौधरी, विपिन धीमान, अभिवन, विक्की पंवार, विनोद धीमान, निकी ठाकुर, सपन जैन आदि ने प्रशासन से कार्य को शीघ्र पूरा करा कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें